कुलदीप रावत

क्या वाकई में पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल को फसाया जा रहा है
आप भी सुनिए वायरल ऑडियो
https://www.youtube.com/watch?v=EPQXI5LUyTE
22 नवंबर 2019 को उत्तराखंड के एक न्यूज़ पोर्टल के संपादक शिव प्रसाद सेमवाल को सहसपुर पुलिस द्वारा जिन परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया, वह पहले दिन से ही संदेहास्पद लग रहा है। इस ऑडियो के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है
शिव प्रसाद सेमवाल की गिरफ्तारी उन पर लगाई गई गंभीर धाराओं के बाद जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वह खाकी पर कलंक लगाने वाले साबित हो रहे हैं। हालांकि अभी सहसपुर के थानेदार द्वारा किस प्रकार जल्दबाजी में सेमवाल को गिरफ्तार कर उन पर गंभीर धाराएं लगाई गई, उसके पीछे की साजिश का आखिरी परदा अभी हटना बाकी है।
इस बीच शिकायतकर्ता नीरज राजपूत और अमित पाल टाइबो का एक ऑडियो सामने आया है जिसमें शिकायतकर्ता नीरज राजपूत साजिश को अंजाम दे रहा है और अमित पाल टाइबो नीरज राजपूत और उसके साथी हिमांशु पुंडीर के सामने फोन पर रो रहा है, अपने पैसे वापस लेने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। नीरज राजपूत की दलाली को स्पष्ट कर रहा है कि किस प्रकार नीरज राजपूत ने लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की है। नीरज राजपूत और हिमांशु पुंडीर दोनों इस ऑडियो में स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने अमित पाल टाइबो से पैसे लिए हैं और वे १० तारीख तक वापस कर देंगे। हालांकि यह ऑडियो कब का है यह पता नहीं चल पाया है और यह 10 तारीख किस वर्ष के किस महीने की है लेकिन ऑडियो सुनकर प्रतीत हो रहा है अमित काफी लंबे समय से नीरज से अपने पैसे मांग रहा है और साथ ही
नीरज राजपूत जानबूझकर उसे फर्जी वीडियो बनाने के लिए उकसा रहा है इस ऑडियो ऑडियो अमित पाल और नीरज के मध्य की है। स्पष्ठ है कि नीरज ने अमित से पैसे खाये है जो वो मांग रहा है। यदि यह ऑडियो सही है और जिन लोगों के मध्य यह बात हुई है वह असल में वही है तो फिर इस ऑडियो को सुनने के बाद कोई भी सामान्य व्यक्ति समझ सकता है कि पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल के खिलाफ गंभीर साजिश हुई है।
नोट.
लोक जन टुडे इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता ऑडियो की सत्यता जांच का विषय है यह ऑडियो लोक जन टुडे को मेल पर प्राप्त हुआ है जो एक न्यूज़ पोर्टल की ऑफिशल मेल आईडी है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
