केंटर में भीषण आग लगने से लोगों में अफरा तफरी मच गई
Share your love
केंटर में भीषण आग
लोकजन टुडे : काशीपुर में आज तड़के रिफाइंड के तेल के कनस्तरों से भरे कैंटर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग से आसपास की दुकानों में तथा घरों में लाखो रुपए का नुकसान हो गया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा की है जहां दीनदयाल कालागढ़ वालों के नामक रिफाइंड के तेल के थोक विक्रेता की दुकान का गोदाम है। गोदाम में देर रात उत्तर प्रदेश के हापुड़ से कैंटर में करीब रिफाइंड तेल से भरे 300 कनस्तर पहुंचे थे जिन्हें कि आज सुबह तड़के उतारे जाना था। सुबह तड़के 3:30 बजे के लगभग ड्राइवर के द्वारा कैंटर के केबिन में मच्छर भगाने की कोयल जलाई गई थी जिससे केंटर की गद्दी ने आग पकड़ ली। जिसे कि ड्राइवर ने कंबल से बुझाने का प्रयास किया लेकिन धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन तक पहुंच गई तथा आसपास की दुकानों में और घरों में आग की लपटें पहुंचने लगी मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने बमुश्किल घरों में रह रहे महिलाओं और बच्चों को घरों से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। आग से कैंटर के बराबर की दुकान में खड़ी बाइक जलकर खाक हो गयी तो वहीं 10 कबूतर भी जिंदा जल गए और मर गए। कुल मिलाकर आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
