कुख्यात और सक्रिय गिरोह की बनाई जा रही लिस्ट,अपराधियों की हर हरकत पर रहेगी नजर।।।

देहरादून।।

*हाल ही में सक्रिय हुए गैंग किए जा रहे शार्ट लिस्ट।।

*पुलिस तैयार कर रही अपराधियों की सूची।।

*अपराधियों को पकड़ने में मिलेगी मदद।।।

एंकर-जी हाँ प्रदेश भर में बढ़ता अपराध मित्र पुलिस के लिए चुनौती बन गया है जिसकी वजह पुलिस के पास बीते कुछ सालों में सक्रिय हुए गैंग और बदमाशों की जानकारी न होना है इसीलिए अब उत्तराखण्ड पुलिस सक्रिय बदमाशों और गैंग बना कर काम करने वाले गिरोह की सूची तैयार कर रही है जो आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे राज्य में दहसत फैलाने का काम कर रहे है बदमाशों की सूची अपग्रेड करने के पीछे पुलिस का मकसद अपराधियों की हर हरकत पर नजर रखना भी है वही उत्तराखण्ड पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस से भी समन्वय बनाया है ताकि लूट डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले सक्रिय गिरोहों की जानकारी भी रखी जा सके,डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार के मुताबिक इस साल के अंत तक कुख्यात बदमाश और सक्रिय गैंगों की लिस्ट तैयार कर ली जाएगी जिसके बाद उनकी हर एक्टिविटी पर पुलिस की नजर रहेगी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *