कुख्यात खैर तस्करों की गोली से वन कर्मी की मौत एक घायल

Share your love

ब्रेकिंग बाजपुर

वन तस्करों व वन कर्मियों के बीच कीमती वन संपदा खैर की तस्करी को लेकर फायरिंग हुई जिसमें वन कर्मी बहादुर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है बाकी लोगो इधर उधर छुप कर अपनी जान बचाई।


बरहैनी वन क्षेत्र दक्षिणी बीट एन वन क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात्रि प्रात दो बजे करीव खैर की तस्करी होने की सूचना पर वीट वाचर बहादुर सिंह महेंद्र सिंह दीपक नेगी बिजेंदर बाबू आदि आधा दर्जन लोग जैसे ही संबंधित क्षेत्र में घुसे तस्करों द्वारा अपने बचाव में अंधा धुंध फायरिंग शुरू कर दी गई जिसमें गोली लगने से बहादुर सिंह निवासी पोपुरी बरहैनी व महेंद्र सिंह निवासी थापक नगला गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सूचना पर आए वन रेंजर रूपनारायण गौतम द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान बहादुर सिंह ने दम तोड़ दिया । .थापक नगला निवासी महेंद्र सिंह का उपचार किया जा रहा है वन कर्मी की मौत के उपरांत वन महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है वही मृतक के परिवार में भी कोहराम मच गया है अधिकांश संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त कर रहे हैं। घटना क्षेत्र कालाढूंगी नैनीताल के एहसास की सहित तमाम आला अधिकारी वन क्षेत्र में पहुंचे तस्करों की तलाश जारी


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *