कावड़ियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद पुलिस: अशोक कुमार

Share your love

https://youtu.be/sUznoI5XNIM

गंगा के समानांतर कावड़ियों की धारा शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं इस महा आयोजन को संपन्न कराना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है इस बार कावड़ियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है आज डीजी एल ओ अशोक कुमार ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि कावड़ मेले में इस बार करीब 3 करोड़ कावड़ियों के पहुचने की संभावना है । उन्होंने बताया की पूरे मेला क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 31 जोन और 133 सेक्टर में किया गया गया है सुपर जोन ,जोन ,सेक्टर में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है । उन्होंने कहा कि शिवभक्त कावड़ियों की सुरक्षा कर व्यापक प्रबंध किये गए है और इसके लिए 10 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है इसमें पैरा मिलिट्री फोर्स और बम स्क्वाड को भी तैनात किया गया है।मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही 3 ड्रोन कैमरों से निगाह रखी जायेगी । साथ ही हरकी पैड़ी पर QRT की टीम 24 घंटे पहरा देंगी। साथ ही वाटर एम्बुलेंस ओर ATS भी रहेगी मुस्तेद। उन्होंने कहा की चूंकि यूपी सरकार ने डीजे पर प्रतिबंध नही लगाया गया है तो उत्तराखंड में भी डीजे पर प्रतिबंध नही होगा ,हा डीजे पर नियंत्रित रहेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *