कांग्रेस कमेटी भंग होने पर खुश नहीं है किशोर उपाध्याय

कुलदीप रावत

 

 


– क्या उत्तराखंड कांग्रेस की नई कमेटी गठित होने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय खुश नहीं है खुशी और नाराजगी बॉडी लैंग्वेज से ही पता चल जाता है
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय द्वारा बनाई गई प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है….. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया कि जल्द नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा…..प्रीतम सिंह के इस फैसले पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर परिस्थितियों में काम करने को तैयार है और उसने यह साबित भी किया है जरूरत है बस इस बात की कि कार्यकर्ताओं से काम कैसे लेना है है करीब तीन साल तक कार्यकर्ताओँ की सेवाओँ को लेने के बाद अब उन्हें हटाने पर किशोर उपाध्याय ने कहा है कि कार्यकर्ताओं से काम लेना आना चाहिए साथ ही उन्होंने नई कांग्रेस कमेटी गठित होने पर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर  रोष व्यक्त करते हुए कहा नई कमेटी गठित होने पर उनसे नहीं पूछा गया अब यदि नई कार्यकारिणी गठित होने जा रही है तो फिर टीम अच्छी ही होगी हालांकि उन्होंने नई कार्यकारिणी गठित होने पर सहमति जताई है लेकिन बातों ही बातों में नाराजगी भी जाहिर की है

आपको बता दें कि राज्य में साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चकराता से विधायक प्रीतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी जिसके बाद करीब ढ़ाई साल बाद उन्होने अब कार्यकारिणी को भंग किया जल्द नई कार्यकारिणी प्रीतम सिंह लाने जा रहे हैं लेकिन उससे पहले किशोर उपाध्याय ने इस फैसले पर खुश नहीं है उन्होंने अपनी नाराजगी बातों ही बातों में जाहिर की है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *