कहा जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ चली गोलियां, पुलिस तफ्तीश में जुटी।

Share your love

ऊधमसिंहनगर में आधा एकड़ जमीन के विवाद में परिवार के एक पक्ष ने की ताबड़तोड़ फायरिंग।

आशीष पाण्डेय/ लोकजन टुडे/ सितारगंज।

सितारगंज। परिवारिक जमीनी रंजिश के विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर सात राउंड फायर झोंक दिया इससे एक युवक के गोली के छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने घायल को 108 सेवा की मदद से सितारगंज अस्पताल में भर्ती कराया सितारगंज में इलाज के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया घायल जसवीर की मां गुरदीप कौर ने बताया कि आरोपियों मैं पिता उसके 3 पुत्र और एक पोता हमला करने आए थे।


जसवीर के साथ खेत पर मेड डालने का कार्य करने गया था जुताई का विरोध करते हुए फायरिंग कर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जसवीर को 108 की मदद से सितारगंज सीएचसी में भर्ती कराया यहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद घायल जसवीर को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

वही उक्त पूरे प्रकरण की पुलिस जांच में जुट गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *