कम्पनी में हुई दिनेश की मौत, परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से किया साफ इंकार…

Share your love

हरिद्वार रुड़की:- चमोली जिले के जोशीमठ में एक क्रमचारी की कंपनी में हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक दिनेश कुमार के शव को उसके निवास स्थान रुड़की लाया गए जहां मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है । परिजनों का आरोप है कि हरिद्वार की कंपनी ने पहले तो बिना बताए दिनेश कुमार को जोशीमठ भेज दिया जहां कंपनी की लापरवाही के चलते दिनेश की मौत हो गयी जबकि मौत की सूचना देना भी परिजनों को मुनासिब नहीं समझा। वहीं परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर मुआवजा न देने का आरोप लगाया है।

परिजनों का आरोप है कि बिना बताए कंपनी प्रबन्धन ने दिनेश का पोस्टमार्टम करा दिया उसके बाद दिनेश का शव आने के बाद ही परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। परिजनों का कहना है कि मृतक दिनेश अकेला ही घर का कमाने वाला सदस्य था जिसके बाद अब परिवार का कोई सहारा नही है बचा है। फिलहाल दिनेश के घर कोहराम मचा हुआ है और मुआवजा न मिलने पर शव का अंतिम संस्कार करने से परिजन साफ इनकार कर रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने पुलिस की बात भी नहीं मानी। बतादें कि जोशीमठ के हिलंग में इसट नेटवर्क इंजीनियर्स कंपनी में कार्यरत दिनेश की मौत हो गयी थी। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने कंपनी प्रबंधक पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया है । मृतक दिनेश कुमार बूचड़ी का निवासी था जो कमाने वाला अपने परिवार में अकेला था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *