कनखल में चोरों का धावा, दो घरों में लाखों की चोरी!

हरिद्वार: कनखल की अलग-अलग कालोनियों में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर हजारों की नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। एक परिवार दीपावली मनाने शहर से बाहर गया था। जबकि दूसरा परिवार फिल्म देखने गया था। मंगलवार रात वापस लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आशीष आहुजा पुत्र शिवराज कुमार निवासी संत महेंद्र सिंह एनक्लेव मिश्रा गार्डन का परिवार मंगलवार की शाम फिल्म देखने गया था। घर के बाहर ताला लगा था। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर पहुंच गए। इसके बाद चोरों ने अलमीरा के ताले खोलते हुए करीब 30 हज़ार की नगदी और जेवरात चोरी कर लिया। वही कुंदन पुत्र राम मोहन निवासी केशवकुंज, संदेशनगर अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने शहर से बाहर गए हुए थे। मंगलवार की रात परिवार वापस लौटा तो घर के मेन गेट का दरवाजा टूटा हुआ था। करीब पांच से 10 लाख रुपए के जेवरात चोरी होने की जानकारी मिल रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *