एनटीपीसी कंपनी के खिलाफ सेलंग गांव के ग्रामीणों का प्रदर्शन
Share your love

लोकजन टुडे, चमोली : जोशीमठ में 520 मेगावाट की तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही एनटीपीसी कंपनी के खिलाफ सेलंग के ग्रामीणों ने जोरदार जुलुस प्रदर्शन कर धरने में बैठ गये।कार्यदायी कंपनी एचसीसी में स्थानींय प्रभावित बेरोजगारों ने युवा बेरोजगारों को रोजगार न देने और सामुदायिक विकास कार्यों में अनियमितता के चलते प्रभावित ग्रामीणों सेलंग स्थित टीवीएम साईट के मुख्य द्वार पर धरना दिया।और कंपनी के कर्मचारियों को काम पर जाने से रोका। धरना और कंपनी का विरिध कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी बाहरी लोगों को रोजगार दे रही परंतु स्थानीय प्रभावित ग्रामीणों को रोजगार नहीं दे रही है जिससे कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से ग्रामीण कंपनी के मुख्य द्वार पर भारी संख्या में पहुंचे और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कंपनी प्रभावित ग्रामीणों को रोजगार के नाम पर साक्षात्कार कर महीनों तक भर्ती प्रक्रिया को लटका रही है और बाहरी व्यक्तियों को बिना किसी सूचना और साक्षात्कार की प्रक्रिया के रोजगार दे रही है जिससे गांव में कंपनी के प्रति भारी असंतोष है। क्रमिक अनशन और धरना प्रदर्शन में शामिल आशीष फरस्वाण, शिशुपाल भंडारी, मोहन सिंह फरस्वाण का कहना है कि एनटीपीसी कंपनी गांव की मूलभूत समस्याओं, रोजगार, विकास, चारापत्ती के मामले को लम्बे समय से जानबूझकर लटका रही है और रोजगार के नाम पर प्रभावित ग्रामीणों की अनदेखी कर बाहरी लोगों रोजगार दिया ज़क रहा है।
शुरू से लेकर कंपनी में रोजगार और सामुदायिक विकास कार्यों में अनियमितता, प्रभावित कास्तकारों की चारापत्ती मुवावजे की समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार हड़ताल और अनशन कर चुके है लेकिन कंपनी हर बार कोरे वादे कर ग्रामीणों को मानव लेती है। अनशनरत ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कंपनी ग्रामीणों की मांग को नहीं मानती तब तक अनशन जारी रहेगा यदि फिर भी कंपनी ग्रामीणों की मांग को नहीं मानती तो ग्रामीण आमरण अनशन तक पीछे नहीं हटेंगे!
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह राणा, किशन सिंह बिष्ट, अनुज बिष्ट, राजेन्द्र नेगी, प्रकाश रावत समेत कई लोग सम्मिलित थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
