
राजीव चावला/लोकजन टुडे/ रुद्रपुर।
रुद्रपुर: एनएच 74 पर दो खम्बो के सहारे खड़ा ट्रांसफार्मर कभी भी जमीं दोस हो सकता है,
लेकिन सरकार से तनखाह पाने वाले यूपीसीएल के अधिकारी और जिम्मेदार कर्मचारियों को इसकी सुध तक नही है, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है विभाग।
रुद्रपुर किच्छा के बीच शिमला पिस्तौर गांव में मैन एनएच 74 पर खड़ा 2 खम्भो के सहारे ट्रांसफार्मर सीधे की जगह झुकता जा रहा है और इसके लिये कई बार विभाग को शिकायत भी की, लेकिन विभाग है कि सुनता ही नही,
या फिर एसी की ठंडी से गर्मी में काम करना नही चाहते, या फिर इन्तेजार है इस खम्भे के गिरने का या किसी जानमाल के नुकसान का।
मामले में विभागीय अफसरों से बात की तो कहने लगे। हमें जानकारी नही है और हम से जानकारी लेने लगे कि यह कहा कि मामला है।
वाह रे यूपीसीएल विभाग।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
