एचआरडीसी में मतगणना की रिहर्सल की गई इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी, एसएसपी समेत मतगणना से जुड़े सभी कर्मचारी
Share your love

23 मई को होने वाली मतगणना के लिए हरिद्वार जनपद में जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है आज हरिद्वार के बीएचईएल स्थित एचआरडीसी में मतगणना की रिहर्सल की गई इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी, एसएसपी समेत मतगणना से जुड़े सभी कर्मचारी उपस्थित रहे आपको बता दें की पहली बार हरिद्वार जनपद में लोकसभा चुनावों में मतगणना प्रक्रिया बीएचईएल के एचआरडीसी में होने जा रही है जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार सबसे पहले सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलट की स्कैनिंग और उनकी गणना होगी जिसके बाद ही ईवीएम की गणना का कार्य शुरू होगा हरिद्वार जनपद की सभी 11 विधानसभा सीटों की मतगणना यहां होगी जबकि हरिद्वार लोकसभा की 3 अन्य विधानसभा सीटें ऋषिकेश धर्मपुर और डोईवाला की मतगणना देहरादून में होगी डीएम दीपक रावत का कहना है कि प्रत्येक राउंड के बाद सबसे पहले रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा उसके बाद ही मीडिया को सूचना दी जाएगी इस दौरान मतगणना केंद्र के अंदर किसी भी तरह का मोबाइल या अन्य कैमरा डिवाइस प्रतिबंधित रहेंगी।

बाइट–दीपक रावत–डीएम
23 तारीख की मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों को आज अंतिम रूप दे दिया है सुरक्षा की दृष्टि से भी निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं आज इसी को लेकर पूरे मतगणना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा भी रिहर्सल की गई निर्वाचन आयोग मतगणना में किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नजर नहीं आ रहा है इसी को लेकर सभी अधिकारियों ने आज 23 तारीख की मतगणना को लेकर रिहर्सल की
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
