एक्सक्लूसिव सीधा अमेरिका से टॉप-देहरादून,प्रकाश पंत पार्थिव शरीर अमेरिका से आ रहा उत्तराखंड

Share your love

रिपोर्ट : कुलदीप रावत

उत्तराखंड की राजनीति में ‘प्रकाश’ पुंज के तौर पर जाने जाने वाले प्रखर नेता और भाजपा के दिवंगत नेता प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को पंत के परिजन उनके पार्थिव शरीर के साथ अमेरिका से भारत के लिए रवाना हुए. तिरंगे में लिपटे पंत के पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट पर सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी गई. इस दौरान उनकी पत्नी, बेटी और उनके भाई समेत एक अन्य पारिवारिक सदस्य वहां मौजूद रहे.अमेरिका से रवाना हुआ प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष आग्रह पर पंत के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया जाएगा कल शनिवार को सुबह लगभग ६ बजे से आठ बजे तक जॉलीग्रांट एयरपोट के sdrf मुख्यालय में प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये जायेंगे उसके बाद विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पिथौरागढ़ भेजा जायेगा जहाँ उनके पैतृक घाट पर ही उनका अंतिम संस्कार होगा


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *