देहरादून – आप कभी ऋषिकेश गए, फीर तो लक्ष्मण झूला पुल से स्वर्गारोहिणी तो गए ही होंगे। पर सरकार अब आपके लिए लक्ष्मण झूला पुल को बंद करने जा रही है। ऋषिकेश स्थित मुनिकीरेती में ब्रिटिश शासनकाल में बने लक्ष्मण झूला पुल पर हो रही भारी आवाजाही की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अपर मुख्यसचिव ओम प्रकाश ने बताया कि ब्रिटिश काल में निर्मित लगभग 90 साल से अधिक पुराना लक्ष्मण झूला पुल पूरी तरह से जीर्ण-शीर्ण हो चुका है और मौजूदा यातायात को देखते हुए सुक्षित नहीं है। ओम प्रकाश ने कहा कि इस पुल को आवागम के लिए बंद कर दिया जाएगा और दूसरा पुल निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नये पुल के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 303.60 लाख मंजूर कर दिए हैं और जल्द ही पुल का निर्माणकार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्मित झूला पुल 2021 में लगने वाले कुंभ मेले से पहले तैयार कर कर लिया जाएगा। वहीं उन्होंने साफ किया कि लक्ष्मण झूला पुल को पर्यटन की धरोहर के रूप में उपयोग किया जाएगा।
अपर मुख्यसचिव द्वारा जारी पत्र।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.