उद्योग मंत्री से मिल क्या मांग रखी भगत दा ने..

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने दिल्ली में भारी उद्योग मंत्री अरविंद सावंत से मुलाक़ात की । भगत दा ने एच एम टी रानीबाग़ के लगभग 44 कर्मचारियों कि स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति कि माँग से मंत्री को अवगत कराया । अपने पत्र में कोश्यारी ने उच्च न्यायालय एवं २०१६ में अपने प्रयासों से पहले भी वी आर एस ले चुके कर्मचारियों का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार इनके साथ न्यायसंगत निर्णय लेकर उनके वाजिब हक़ को कर्मचारियों को दे। उद्योग मंत्री अरविंद सावंत ने पूर्व सीएम को भरोशा दिलाया कि सरकार किसी भी कर्मचारी का अहित नहीं होने देगी और यथाशीघ्र वह समस्त अधिकारियों को बुलाकर इच्छुक सभी कर्मचारियों को उनकी वीआरएस राशि दिलाएगी । भाजपा नेता ध्रुव रौतेला ने बताया कि इस मुलाक़ात से लम्बे समय से एचएमटी कर्मचारियों के मुरझाये चेहरों में फिर खुशी कि लहर दौड़ी है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *