उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के मध्य लम्बित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण!

Share your love

आज का दिन उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता हैं आज उत्तरप्रदेश के मुख्यसचिव ने उत्तराखंड के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कई लंबित मामलो पर आम सहमति जताते हुए हाल कर लिए गए जिसमे एरिगेशन के मामले जो कई वर्षो से लंबित चल रहे थे को बहुत हद तक सुलझा लिया गया है इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चंद्र पाण्डेय व अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी विषय को जितना टाला जाता है, उतना ही जटिल हो जाता है।

उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के मध्य लम्बित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। शनिवार को पिछले दो वर्षों में दोनों राज्य सरकारों के प्रयासों से बहुत से मामलों पर सहमति बनी है। अनेक मामलों को निस्तारित किया गया है। अब कुछ मामले शेष रह गए हैं, इन्हें भी आपसी सहमति से हल कर लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने भी लम्बित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया है। दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *