EXCLUSIVE:-उत्तराखण्ड बना आंदोलन प्रदेश,2019 में हजारों की संख्या में हुए प्रदर्शन

Share your love

देहरादून ।
आंदोलन प्रदेश बना उत्तराखण्ड राज्य।।

19 साल बाद भी धरना प्रदर्शन और अनशन जारी।।

2019 में नवंबर तक कई हजार की संख्या में हुए विरोध प्रदर्शन।।।

सभी काम छोड़ पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को संभालने में व्यस्त।।

जी हाँ अगर आंकड़ों पर गौर करें तो उत्तराखण्ड का नाम बदल कर अब आंदोलन प्रदेश ही रख देना चाहिए.जहाँ अलग राज्य गठन के लिए शुरू हुए आंदोलन के बाद आज तक धरना प्रदर्शन जुलूस विरोध प्रदर्शन खत्म होने का नाम ही नही ले रहे है.. कही स्थाई नियुक्ति तो कही फीस बढ़ोतरी, जिन तमाम मांगों को लेकर धरना अनशन देखे जा सकते है.. सूबे की अस्थाई राजधानी का परेड ग्राउंड हो या सड़कें सभी जगह अनशन,हड़ताल,बंन्द जुलुस ही नजर आते है..
अगर हम 2019 में हुए प्रदर्शनों की बात करें तो 5456 धरने,1561 प्रदर्शन,536 जुलूस,47 चक्का जाम,381 आमरण अनशन,109 ताला बंदी, 49 कैंडल मार्च,घेराव,48 बंद,20 जुलूस,36 चेतावनी कुल मिलाकर 7943 प्रोटेस्ट 2019 वर्ष में हो चुके है..जिसे देख कर यही लगता है कि उत्तराखण्ड की शांतवादियो में कितने अशांतुष्ट लोग है.. जो आए दिन किसी न किसी माँग को लेकर विरोध करते नजर आते है.. और यहीं वजह है कि सरकारी गैरसरकारी कर्मचारियों के धरनों के चलते सूबे में विकास कार्य भी प्रभावित होते है हालाँकि इन विरोध प्रदर्शनों के चलते ही आधे से ज्यादा पुलिस फोर्स भी व्यर्थ में ही व्यस्त रहता है…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *