उत्तराखण्ड पुलिस के लिए कैसा रहा 2019,2020 में क्या रहेगी चुनौती।।

Share your love

2019 उत्तराखण्ड पुलिस के लिए चुनौतियों से भरा रहा.. जिसमें लूट,चोरी,हत्या,महिला अपहरण,दहेज हत्या और साइबर क्राइम में तेजी से बढ़ोतरी होती दर्ज की गई..तो वही 2019 में प्रदेश भर में 1555 वीआईपी और वीवीआइपी मूवमेंट हुए जिनकी सुरक्षा के साथ ही शांतिपूर्ण करवाना भी बड़ी चुनौती रहा ..बरहाल अब 2020 में पुलिस के लिए क्या रहेंगी बड़ी चुनौतियां … देखिये

*बदलते दौर के साथ पुलिस की चुनौतियां*

महिला अपराधों में कमी लाने का प्रयास,सुरक्षा के उठाये जा रहे कदम।।

साइबर अपराध ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।।

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करना भी बड़ी चुनौती।।

नशे के कारोबार पर लगाम लगाना भी प्राथमिकता।।।

इसके साथ ही देहरादून में व्यापारी के घर मे डकैती,सराफा व्यापारी से तमंचे के बल पर लूट,महिलाओं से सरेआम चैन लूट की वारदातों ने पुलिस के पसीने छोड़ा कर रखे… जिसके चलते खुद को हाईटेक बताने वाली मित्र पुलिस को फजीहत भी झेलनी पड़ी…2019 वर्ष पुलिस के लिए आपराधों के मामलों में कई चुनौती से भरा रहा… प्रदेश भर में 122 लूट 175 हत्या,273 महिला अपहरण और चोरी के 838 मामलें दर्ज हुए है… इसके अलावा पिछले वर्षो की तुलना में महिलाओं से जुड़े अपराधों में इजाफा ही हुआ है…जबकि साइबर के 228 मुकदमे दर्ज किए गए तो दहेज़ हत्या के 52 मामले और बलात्कार के 499 मामलें सामने आ चुके है…

हालांकि डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार के मुताबिक पुलिसिंग के लिए बेहतर प्रयास किये जा रहे है ताकि बढ़ते अपराध और कानून व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाए रखा जा सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *