उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Share your love

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
लोकजन टुडे, देहरादूनः उत्तराखंड में मंगलवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदली है। वहीं देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में सोमवार देर रात हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। मंगलवार को कुंमाऊ से लेकर गढ़वाल तक सभी जगह बादल छाए हैं।
वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों में बदरा बरस सकते हैं और आंधी आ सकती है। आंधी और बारिश गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 14 मई को दोपहर या शाम को 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है, जबकि उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। नैनीताल का अधिकतम पारा 26 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नैनीताल में झमाझम बारिश
सरोवर नगरी में सोमवार देर शाम को दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। इससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। बारिश रूकने के साथ ही चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं नैनी झील जलस्तर सुबह 8 बजे 2 फीट साढ़े चार इंच था, वह बारिश होने के बाद एक इंच बढ़कर 2 फीट साढ़े पांच इंच हो गया। भीमताल, भवाली, धारी, ज्योलीकोट, धानाचूली में हल्की बूंदाबांदी हुई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *