Video: इस माध्यमिक विद्यालय के बच्चे अंग्रेजी में मारते हैं फर्राटा

Share your love

स्पेशल स्टोरी

कुलदीप रावत

उत्तराखंड शिक्षा शिक्षा विभाग शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए और स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है लेकिन क्या स्मार्ट स्कूल होने से बच्चे भी स्मार्ट हो जाएंगे उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में प्राथमिक विद्यालय कांडा के बच्चे बगैर किसे स्मार्ट स्कूल के इतने स्मार्ट हैं कि यह बड़े-बड़े अंग्रेजी स्कूल और कान्वेंट स्कूल के बच्चों को भी मात दे जाए शिक्षा विभाग को स्मार्ट स्कूल के बजाय संतोष जोशी जैसे स्मार्ट शिक्षकों की ज्यादा आवश्यकता है जिनके अथक प्रयास से उत्तराखंड के बागेश्वर के प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के फराटे दार अंग्रेजी देख लोगे तो आपके होश उड़ जाएंगे उत्तराखंड सरकार जहां छात्रों की कमी के कारण सैकड़ों स्कूल पहाड़ों में बंद करा चुकी है बागेश्वर जिले का यह प्राथमिक विद्यालय सरकार और शिक्षकों के लिए एक मिसाल पेश कर रहा है…
बागेश्वर जिले में कांडा विजयपुर इंटर कालेज के इन बच्चों को सुनिये।गजब का आत्मविश्वास झलकता है। यदि हर सरकारी स्कूल में संतोष जोशी जैसे शिक्षक मिल जाए तो वह दिन दूर नहीं जब परिजन अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भर्ती कराने के लिए मारामारी करेंगे शिक्षक संतोष जोशी बागेश्वर जिले के दुर्गम क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं यह उनकी मेहनत का नतीजा है कि यहां के बच्चे बड़े-बड़े अंग्रेजी स्कूल के बच्चों को देते हैं टक्कर…

आप भी देखिए वीडियो दंग रह जाएंगे आप

https://youtu.be/_3QtzIokTfc


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *