इस बड़बोले अधिकारी की मुख्यमंत्री ने की बोलती बंद!

Share your love

Report by –  kuldeep rawat

नेताओं को तो विकास कार्यों में अपने नाम का पत्थर लगाने का शौक था ही लेकिन लगता है अब अधिकारियों ने भी… वन विभाग में भी एक ऐसे अधिकारी है जो अपने नाम का पत्थर लगाने को इतना उत्साहित है कि सालों पुराने भवन का ही लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों करवाना चाहते है। यकीन नहीं होता तो यह पत्र देख लीजिए प्रमुख वन संरक्षक जयराज का है जो अपनी गोल टोपी और बड़बोले पन को लेकर मशहूर है, खबर है कि साहब राज्य स्थापना के दिन सालों पुराने भवन का शुभ आरंभ करवाने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने भी पहुंचे थे बकायदा इसका उन्होंने समय भी निर्धारित कर दिया था लेकिन अफसोस मुख्यमंत्री जी ने जहां इस अधिकारी की ऐसी उतारी की पूरे अपने इस कार्यक्रम को रद्द ही करना पड़ा.. वैसे यह अधिकारी अपने फैसलों और वन मंत्री हरक सिंह से दो-दो हाथ करने को लेकर भी चर्चाओं में रहे आपको याद होगा वन मंत्री हरक सिंह रावत ने विदेश जाने को लेकर इन पर सवाल खड़े किए थे जिस दौरान मंत्री और यह अधिकारी चर्चा का विषय बन गए थे

 

चलिए खैर असल विषय पर आते हैं यह भवन 2015 में बनकर तैयार हो गया था लेकिन इस पहल का आज तक उद्घाटन नहीं हुआ इन अधिकारी महोदय ने सोचा क्यों नहीं भवन का उद्घाटन के बहाने थोड़ा मुख्यमंत्री से नजदीकी हो जाएगी लेकिन मुख्यमंत्री जी ने इनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया

वन मुख्यालय के भवन पर साल 2015 से विभाग की ओर से कार्य चल रहा है. इस भवन का लोकार्पण करने की तैयारी अब शुरू की गई है. इतना ही नहीं खुद वन विभाग के मुखिया इस भवन का पत्थर लगवाने के लिए उत्साहित होकर शासन और राजनेताओं के चक्कर काट रहे हैं. जानकारी के अनुसार वन मुखिया जयराज जल्द रिटायर होने जा रहे हैं. ऐसे में रिटायर होने से पहले उन्हें भवन पर पत्थर लगवाने की याद सुध आई है.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *