आरटीओ की फर्जी बेवसाईट बनाकर फर्जी टैक्स की रसीदें काटकर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुचाने वाले 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून ।एआरटीओ देहरादून अरविन्द पाण्डेय के द्वारा जनप द में वाहनों की चैकिंग करने के दौरान पाया कि जनपद में कई वाहनों की टैक्स रसीदे फर्जी तरीके से बनी है। जिसके बाद एआरटीओ की शिकायत के बाद राजपुर थाना व डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमें में साइबर सैल की मदद से जांच में पाया कि अभियुक्तगणों द्वारा फर्जी रूप से बेवसाईट को Godaddy पर रजिस्टर्ड करवाया गया। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक डालनवाला व थानाध्यक्ष राजपुर को पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया एंव पुलिस टीम का तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास हेतु प्राप्त जानकारी के अनुसार रवाना किया गया। जिसके क्रम में टीमों के द्वारा साईकर तकनीकों व अन्य दस्तावेजों, साक्ष्यों की मदद से पलवल हरियाणा में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित जगहो पर दबिश दी गयी तथा टीमों द्वारा सुझ-बूझ से मुकदमें में शातिर मुख्य अभियुक्त पवन कुमार पुत्र गिरधारी, निवासी-करमन,होडल, पलवल हरियाणा उम्र- 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा मुकदमें में फर्जी बेवसाईट को अपने नाम से रजिस्टर्ड करवायी गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ पर बताया कि उक्त बेवसाईट टिंकु नाम के व्यक्ति से बनावायी थी। थाना राजपुर में दर्ज मुकदमें में प्रकाश में आये अभियुक्त राहुल को गिरफ्तार अभियुक्त पवन के द्वारा जानना बताया गया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा होडल रेलवे स्टेशन से अभियुक्त राहुल पुत्र रामपाल निवासी- गाम- भूलवाना, थाना- होडल, जिला-होडल उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पवन से पुछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर बाईपास के पास शाहवेज को मैने यूजर आई0डी0 व पासवर्ड दिया गया अभियुक्त शाहवेज ही फर्जी आर0टी0ओ0 टैक्स प्रमाण-पत्र बनाता व काटता है टैक्स प्रमाण-पत्र से जो पैसे मिलते है उसका 30 प्रतिशत मुझे देता है। अभियुक्त पवन की निशानदेही पर रामपुर तिराहे से शिवा आर0टी0ओ0 टैक्स के नाम से उक्त फर्जी बेवसाईट से टैक्स काटते हुए शाहवेज पुत्र शहजाद निवासी- सरवर, जिला- मुजफ्फरनगर, थाना-सिविल लाईन उम्र- 23 वर्ष को मौके से कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगणों की निशानदेही पर अभियुक्तगणों द्वारा फर्जी कर प्रमाण-पत्र तैयार करने हेतु प्रयोग किये जा रहे कम्प्यूटर संशाधनों को कब्जे में लिया गया।
अपराध करने का तरीका- अभियुक्तगणों के द्वारा फर्जी बेवसाईट बनाकर धोखेबाजी करते हुए वाहनों के टैक्स प्रमाण-पत्र बनाकर मोटी रकम अर्जित करने की नियत से सरकारी राजस्व को हानि पहुचाना। गिरफ्तार अभियुक्त पवन के द्वारा टिंकु की मदद से उक्त बेवसाईट को जल्दी पैसा कमाने की लालच में 30,000/- रूपयें देकर उत्तराखण्ड रोड टैक्स की फर्जी बेवसाईट बनवाना बताया तथा चलाने हेतु शाहवेज को 30 प्रतिशत कमीशन पर यूजर आई0डी0 व पासवर्ड देना बताया। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल के द्वारा टिंकु से यूजर आई0डी0 व पासवर्ड लेना बताया तथा इसके एवज में 30 प्रतिशत कमीशन देना बताया। अभियुक्त शाहवेज व राहुल आर0टी0ओ0 टैक्स कटवाने वाले लोगों को जो उत्तराखण्ड आते समय टैक्स कटवाते थे, को उत्तराखण्ड वाहन टैक्स की फर्जी आई0डी0 जो पवन के द्वारा बनवाई गयी थी से काटकर दे देते थे। जो कि हुबहु असली टैक्स पर्ची की तरह दिखता था। जिससे टैक्स कटवाने वाले को भी संदेह नही होता था। टैक्स की धनराशि नकद लेते थे जिससे की ग्राहक को इसकी जानकारी न हो पायें।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *