लोकजन टुडे, हरिद्वार
रिपोर्ट- सुशील कुमार झा
आबकारी विभाग ने लंढौरा बस अड्डे के पास अंग्रेजी व देशी शराब के ठेके का स्टॉक खंगाला। एंट्री रजिस्ट्रर और ठेके में किस किस ब्रांड की शराब रखी है इसकी जानकारी जुटाई। विभाग की ओर से लगाई जा रही सील भी जांची गई है। लंढौरा पुलिस और आबकारी विभाग ने लंढौरा बस अड्डे के पास स्थित अंग्रेजी और देशी शराब के ठेके का स्टॉक खंगाला है जिलाधिकारी ने भी आबकारी विभाग को अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले ठेकों को खंगालने के निर्देश दिए थे। रविवार को बस अड्ढे के पास स्थित अंग्रेजी व देशी शराब के ठेके का स्टॉक खंगाला गया। आबकारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार शराब की ठेकों को चेक किया जा रहा है।अगर कोई खामियां पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जायेगी।


Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
