आपने कभी देखा या सुना है ऐसा अजब गजब दिल को दहला देने वाला अपहरण…

35 बच्चों को एक साथ कर लिया गया अपहरण…कहानी परेशान करने वाली जरूर है, आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला और कैसे एक इंसान ने 35 बच्चों का अपहरण कर लिया और डेढ़ घंटे तक पुलिस को खूब दौड़ाया… यह मामला है रुड़की क्षेत्र के भगवानपुर का जहां शेरपुर गांव में ग्राफिक पब्लिक स्कूल के 35 बच्चों का एक साथ अपहरण कर लिया गया सुनने में मामला बड़ा ही अजीबोगरीब जरूर लगता है कि आखिर 35 बच्चों का अपहरण किस तरह से कर लिया गया
6
आइए हम आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला… दरअसल आज जब स्कूल की छुट्टी के बाद जब बस में सवार होकर सभी बच्चे अपने घर की तरफ निकले तभी एक सिरफिरे की बस ड्राइवर के साथ कहासुनी हो गई जिसके बाद उस सिरफिरे ने बस ड्राइवर को चाकू की नोक पर खूब मारा-पीटा और उसे धक्का देकर बस बच्चों समेत लेकर फरार हो गया जैसे ही इस घटना की सूचना प्रिंसिपल और पुलिस को दी गई सभी के होश फाख्ता हो गए तुरंत बस की लोकेशन सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए उसके बाद बस सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई दी जिसके बाद पुलिस ने उस बस का पीछा करना शुरू कर दिया चश्मदीदों के अनुसार उस बस का जब पुलिस पीछा कर रही थी तो आरोपी सिरफिरा चाकू को लहरा कर पुलिस को डराने लगा, 2 घंटे बीत जाने के बाद किसी तरह पुलिस ने इस बस पर कब्जा कर लिया अब बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी से पूछताछ जारी है एसओजी रुड़की आरोपी सिरफिरे से पूछताछ करने में जुटी हुई है इस बाबत जब लोकजन टुडे ने पुलिस से जानकारी चाही तो उन्होंने पूछताछ करने के बाद जानकारी देने के लिए कहा, बहरहाल यह जांच का विषय है इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा दावों की पोल खुल गई हैरान करने वाली बात तो यह रही कि सुरक्षा की दृष्टि से बस के अंदर कोई भी गार्ड मौजूद नहीं था जबकि यह कोई पहला वाक्य नहीं है जब बस की सुरक्षा को लेकर कई बार घटनाएं घटित हो चुकी हो लेकिन स्कूल प्रबंधन है कि पैसे बचाने के चक्कर में बच्चों की जान से समझौता कर रहा है देखने वाली बात यह होगी की पुलिस पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन पर क्या कार्यवाही करते हैं…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
