आठ बच्चो की माँ नाबालिग प्रेमी संग हुई फरार, पकड़े जाने पर हुई दोनों की जमकर धुनाई!

https://youtu.be/CaVpTtdAXNo

रुड़की
सलमान मलिक

आठ बच्चो की माँ नाबालिग प्रेमी संग हुई फरार, पकड़े जाने पर हुई दोनों की जमकर धुनाई

आठ बच्चों की मां नाबालिग प्रेमी संग घर से फरार हो गई। रास्ते मे दोनो को महिला के परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने युवक की जमकर धुनाई की। वहीं दोनो साथ रहने पर अड़ गए।इस बीच युवक ने जहरीला पदार्थ भी खाने की कोशिश की।मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षो के बीच सुलह का प्रयास किया और दोनो पक्षों को घर लौटने के लिए कहा। लेकिन फिर भी महिला युवक के घर ही रुकी हुई है। नाबालिक युवक व अधेड़ महिला अभी भी शादी करने की जिद पर अड़े हुए है।

जानकारी के अनुसार फैजाबाद बेहट जनपद सहारनपुर की 58 वर्षीय एक महिला जो कि आठ बच्चो की माँ है। जिसमें चार बच्चों की शादी कर चुकी है। उसकी मुलाकात लालवाला खालसा निवासी 16 वर्षीय युवक से तब हुई थी थी जब वह महिला के गांव में एक वर्ष तक जेसीबी मशीन पर काम कर रहा था। उसी समय इस महिला से इसके अवैध सम्बन्ध बन गए।मंगलवार को यह औरत इस नाबालिक युवक के साथ जन्मो जन्मो साथ मरने जीने की कसमें कहकर अपने घर से भाग आई। पीछे से आए युवक के परिजनों ने युवक को हजाराग्रांट के समीप पुल पर पकड़ लिया। यहां उन्होंने युवक की जमकर धुनाई की। इसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ भी खाने की कोशिश की।इस घटनाक्रम की वीडियो भी वायरल हुई है।वहीं महिला और युवक आपस मे अभी भी शादी करने की जिद पर अड़े हुए है। युवक के परिजन शादी करने से साफ मना कर रहे है।मामला बुग्गावाला थाना तक पहुंचा।पुलिस ने दोनों पक्षो को घर पर सुलहनामा करने के नाम पर अभी घर लौटा दिए है।महिला अभी युवक के घर पर ही मौजूद है। वहीं यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *