
कुमाऊँ मण्डल के एक आईएएस अधिकारी महोदय ने तो गजब ही कर डाला। महोदय ने अपनी पत्नी का मेकअप करवाया जिसका बिल राजस्व विभाग के ऊपर थोप दिया। अब भला राजस्व विभाग के कर्मचारी जीरो टॉलरेंस सरकार में इस अधिकारी द्वारा दिए गए ब्यूटी पार्लर का बिल कैसे चुकाएंगे। मामले का खुलासा तब हुआ जब शनिवार को हल्द्वानी तहसील में कुछ राजस्व कर्मचारी अपने साहब द्वारा दिए गए पार्लर के बिल पर गुप्तगू करते नज़र आए। महोदय की पत्नी के पार्लर का बिल 25000 रुपए है। हालांकि इस मामले में कर्मचारियों से जानकारी लेनी चाही तो साहब का खौप इतना था कि सभी कर्मचारी मौके से खिसक लिए। यह करतूत आज तहसील परिसर में चर्चा का विषय बनी रही। आपको बता दे सूत्रों के हवाले से पता चला कि इन महोदय द्वारा इस तरह का अनावश्यक वित्तीय जुर्म राजस्व विभाग पर लगातार थोपने का कार्य किया जाता है । इस पूरे मामले में सभी अधिकारी मौन आखिर क्यों है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
