अभिनेता कमल हसन के बयान से हरिद्वार के संत आग बबूला

Share your love

लोकजन टुडे, हरिद्वार। अभिनेता कमल हसन हिंदू आतंकवाद को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमान नरेंद्र गिरी ने कहा कि हिंदुओं को आतंकवादी बताने वाले या हिंदू आतंकवाद की व्याख्या करने की कोशिश करने वालों को स्वयं अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि खुद कितने बड़े आतंकवादी हैं और उनके यहां कितने आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा ऐसे लोगों को पहले अपना घर सुधारना चाहिए और अपने लोगों को देखना चाहिए जिनकी पहचान ही पूरे विश्व में आतंकवादी और आतंकवाद के तौर पर बन गई है, ऐसे लोगों को कोई अधिकार नहीं है की विश्व शांति और विश्व सामाजिक व सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने वाली हिंदू कौम पर कोई टिप्पणी करें। उन्होंने कहा सनातन हिंदू धर्म कभी भी हिंसा नहीं सिखाता वह वह हमेशा प्रेम और सद्भाव का ही संदेश देता है। उन्होंने कहा हिंदू धर्म पर टिप्पणी करने वालों को पहले हिंदू धर्म को जानना और समझना चाहिए उसके बाद ही उस पर टिप्पणी करें।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *