अब नहीं पड़ेगी पीपीई किट की जरूरत, आईआईटी रुड़की का बड़ा आविष्कार!

सलमान मलिक

आईआईटी ने किया कमाल का अविष्कार, नहीं पड़ेगी पी,पी,ई, किट की जरूरत, कोविड-19 सैंपल क्लेक्शन बूथ से स्वास्थ्य विभाग को मिलेगी काफी मदद

रुड़की–कोविड-19 सैंपल कलेक्ट करने के लिए रुड़की नगर निगम के साथ मिलकर प्रो. सौमित्र सतपथी के नेतृत्व वाली आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं की एक टीम ने पोर्टेबल स्क्रीनिंग बूथ विकसित किया है। रूड़की नगर निगम आयुक्त नूपुर वर्मा की उपस्थिति में, आईआईटी रुड़की के डीन (रिसर्च) प्रो. मनीष श्रीखंडे ने स्क्रीनिंग बूथ को रुड़की सिविल अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों के उपयोग के लिए सौंपा गया है। इस अवसर पर भौतिकी विभाग के प्रमुख प्रो. के.एल. यादव और आईआईटी रुड़की के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक आनंद भी उपस्थित रहे।

http://www.lokjantoday.com

इस दौरान प्रमुख शोधकर्ता प्रो. सौमित्र सतपथी ने कहा कि “आईआईटी रुड़की के टेलीफोन बूथ स्टाइल स्क्रीनिंग प्लेटफॉर्म कोविड-19 रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए वर्तमान में उपयोग किए जाने वाले महंगे पीपीई किट की आवश्यकता को समाप्त कर देगा। यह स्क्रीनिंग बूथ पूरी तरह से वैक्यूम-सील्ड है। स्वास्थ्य कर्मियों को लंबे दस्ताने के माध्यम से रोगी के स्वाब के सैंपल कलेक्ट करने में सक्षम बनाता है और किसी भी संभावित मानव संपर्क की संभावना को समाप्त करता है। सैंपल कलेक्ट करने की पूरी प्रक्रिया पांच मिनट में पूरी की जा सकती है। प्रत्येक सैंपल कलेक्शन के बाद बूथ को सेनेटाइज किया जाएगा। वहीं इस परियोजना को रुड़की नगर निगम द्वारा वित्तीय सहायता दी गई है।

https://youtu.be/7Ap4wTXwqlE

संजय कंसल (सीएमएस सिविल अस्पताल

आईआईटी रुड़की की जिस टीम ने इसे विकसित किया है उसमें भौतिकी विभाग के लैबोरेटरी फॉर इंटीग्रेटेड नेनोफोटोनिक्स एंड बायोमैटेरियल्स (LINB) से शोधकर्ता श्री प्रथुल नाथ, श्री नवीन कुमार टेलर, सुश्री तेजस्विनी शर्मा और श्री अंशु कुमार शामिल हैं।

https://youtu.be/lDHHDmz5J2Y

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *