अजब गज़ब उद्धघाटन” हॉस्पिटल एक उद्धघाटन दो, बड़ी नाइंसाफी है उत्तराखंड के साथ।
Share your love
अस्पताल एक और उद्घाटन दो बार, क्यों हो रहा है ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन बार-बार, सवाल तो उठता ही है जनाब।

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर।
रुद्रपुर। मंझे हुए खिलाड़ी केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को कौन खिलवा रहा है ये खेल, क्या बड़े-बड़े कांड के बाद अब हरक सिंह रावत उदघाटन की सिलापट पर अपने नाम को चमकाने का खेल रहे हैं खेल, सवाल उठना लाजिमी है क्योंकि जब एक बार किसी बिल्डिंग का उद्घाटन हो जाए तो आखिरकार दोबारा उसी बिल्डिंग का उद्घाटन क्यों?
ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर मुख्यालय में बनने वाले ईएसआईसी हॉस्पिटल का आज फिर दोबारा से उद्घाटन कराया जा रहा है।
रुद्रपुर मुख्यालय में 100 बेड के बने ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) हॉस्पिटल का आज दोबारा केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के द्वारा कराया जा रहा है जबकि पूर्व में इस ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के द्वारा किया जा चुका है, जिसमे खुद केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत मौजूद रहे थे, जिसकी गवाह इस खबर में पूर्व में हुये उदघाटन की फ़ोटो है
लेकिन आज फिर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत उक्त ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन पुनः करेंगे
वहीं इस अस्पताल के उद्घाटन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी पहुंचना था लेकिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उक्त कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
तो
आखिर क्या कारण है, कि इस ईएसआईसी अस्पताल का बार-बार उद्घाटन कराया जा रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
