रिपोर्ट: सुशील कुमार झा
लंढौरा: किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कृषिमंत्री का पुतला फूंका और किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की।उन्होंने कानून वापस न लिए जाने की स्थिति में मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी भी दी।
लंढौरा बस स्टैंड पर बुधवार को युवा कांग्रेस शोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष अब्दुस्समद के नेतृत्व किसान कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ नारे बाज़ी कर प्रदर्शन किया और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का पुतला फूंका।इस मौके अब्दुस्समद ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है किसान बिल की आड़ में केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है ।जिसे किसान किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही करेगा ।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केन्द्र सरकार ने किसानों के खिलाफ बनाये गय कानून को जल्द से जल्द वापस नहीं लिया तो यूथ कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने से पीछे नहीं हटेगी।
पुतला फूंकने वालों में आज़म याशी, नियामुल हक़,समीर इदरीसी, शोयब,इसरार,शोयब प्रधान,मौ0कैफ इदरीसी, आदि मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
