भारी सुरक्षा के बीच ब्लैक गॉगल पहनकर योगी आदित्यनाथ पहुंचे बाबा केदारनाथ देखिए वीडियो

Share your love

केदारनाथ

 

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ श्री केदारनाथ धाम पहुँच गए हैं। उनके साथ मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव ग्रह/ सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद भी केदारनाथ पहुचें ।

केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी जीएमवीएन अतिथि ग्रह में कुछ देर विश्राम करेंगे।


 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.