कोटद्वार मामले में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने दीपक कुमार से की मुलाकात !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

कोटद्वार में हाल ही में हुई घटना के बाद दीपक कुमार को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं तेज़ हो गई हैं। जहां कई लोग उनके साहस की सराहना कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया के ज़रिये दीपक कुमार को बहादुर बताते हुए उनकी तारीफ की है।


इसी क्रम में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला कोटद्वार पहुँचीं, जहां उन्होंने दीपक कुमार विजय रावत से मुलाकात की। ज्योति रौतेला ने कोटद्वार मामले में बजरंग दल के लोगों को रोकने में दिखाए गए साहस के लिए दीपक कुमार की सराहना की।


महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा द्वारा लगातार सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े संगठन बजरंग दल भी इस माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। ज्योति रौतेला का कहना है कि इस पूरे मामले के बाद दीपक कुमार का परिवार कोटद्वार में डर के माहौल में जीने को मजबूर है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.