मसूरी के इस होटल में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Share your love

मसूरी: मसूरी में होटल में रुकी महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला परिवार के साथ होटल में रुकी थी। होटल विष्णु पैलेस के स्टाफ ने पुलिस को सुबह मामले की जानकारी दी कि उनके होटल में रुकी महिला की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार एक महिला पारुल बंसल निवासी मुकीम पुरा दिल्ली 23 अगस्त को अपनी बहन, भाई और भाभी के साथ मसूरी आई और होटल विष्णु पैलेस में रुके थे। बताया जा रहा है कि महिला रात को अच्छे से सोई थी। उनको किसी तरह की कोई दिक्कत भी नहीं थी। लेकिन, जब सुबह परिजन उसे जगा रहे थे तो जागी नहीं।

परिजनों ने 108 को कॉल कर मौके पर बुला लिया। अच्छे जांच करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला की मौत रात को हार्ट अटैक आने से हो गई होगी। हालांकि मौत की वजहों को पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.