मीनाक्षी सुंदरम-भू- माफिया गठजोड़ मामले में क्यों सहमा हुआ है राजभवन – मोर्चा
Share your love
– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के सचिव (सचिव मा. मुख्यमंत्री) मीनाक्षी सुंदरम एवं इनके परिजनों/ करीबियों के भू- माफियाओं से संबंधों, इनके ससुर द्वारा फर्जीवाड़ा कर जमीन की खरीद-फरोख्त, जबरन ओने- पौने दामों में दलितों की भूमि कब्जाने के मामले में एक भूमाफिया/ गैंगस्टर तोमर से तार हरिद्वार से जुड़े होने के कारण मई 2022 में थाना दादरी, ग्रेटर नोएडा में धारा 420, 467, 468, 471 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है | इस मामले में कई और अधिकारियों की संलिप्तता है, लेकिन एक महीना बीत जाने के उपरांत भी राजभवन का मामले में संज्ञान लेना बहुत चिंताजनक है | ऐसा प्रतीत होता है कि राजभवन पार्टी विशेष का संगठन/ कार्यालय बनकर रह गया है

| नेगी ने कहा कि जिलाधिकारी हरिद्वार रहते हुए सुंदरम द्वारा किए गए काले कारनामे एवं इनके द्वारा जमीन से जुड़े मामलों में दिए गए निर्णय/ आदेशों की गहन जांच पड़ताल की जानी चाहिए, जिससे प्रदेश को इन जैसे भ्रष्ट अफसरों से बचाया जा सके | *नेगी ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में तहलका मचाने वाली इतनी बड़ी घटना की जानकारी राजभवन के कानों तक नहीं पहुंच पाई या फिर राजभवन सरकार का बचाव करना चाहती है या राजभवन डरा- सहमा है |* नेगी ने कहा कि राजभवन की तरफ से बड़ी-बड़ी बातें तो की जाती हैं, लेकिन अधिकारी /माफिया के गठजोड़ एवं इनको सरकार के संरक्षण पर चुप्पी साध लेता है | मोर्चा राजभवन से मांग करता है कि चुप्पी तोड़ साहस का परिचय देते हुए श्री सुंदरम को बाहर का रास्ता दिखाने को सरकार पर चाबुक चलाएं |
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
