सचिवालय में किसने की अनिश्चितक़ालीन हड़ताल, मुक़दमा दर्ज!

Share your love

लोकजन टुडे

सचिवालय में किसने किया धरना? क्या सचिवालय में बाहरी तत्वों का इशारा चलता है? कौन है सचिवालय परिसर को बन्द करवाने वाले जिनकी पहचान नहीं हो सकी? बड़ी ही हैरान करने वाली बात है कि जिस सचिवालय में मुख्यमंत्री का ऑफ़िस हो जहां प्रदेश के सबसे बड़े अधिकारियों के ऑफ़िस मौजूद हो भला ऐसे में इतनी बड़ी ग़ुस्ताखी कौन कर सकता है समझ से परे है…सवाल ये भी खड़ा होता है अगर सचिवालय बंद करवाने वाली की शिनाख्त ही नहीं थी तो चीफ़ सेक्रेटरी ने ऐसा आदेश क्यू निकला जिसमें काम नहीं तो वेतन नहीं…अब बात करते है कि क्या सरकार बैकफुट पर हिट विकेट हो गयी इसीलिए अब सचिवालय के अनिश्चितकाल के लिए बंद करवाने वाले अधिकारियों के नामज़द किए बग़ैर अज्ञात के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज क़रवा दिया है देहरादून पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 7/12/21 को सचिवालय परिसर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति के एकत्रित होकर विधि विरुद्ध जमाव कर सचिवालय में कार्यरत कर्मचारी एव अधिकारी गणों को जबरन बल पूर्वक बाहर निकल कर उन्हें सरकारी कार्य करने से रोका तथा अन्य शासकीय कार्यो में व्यवधान उत्पन किया तथा कर्मचारियों-अधिकारियों को उनके कार्यालय में प्रवेश को बाधित किया एवं सचिवालय के कर्मचारियों-अधिकारियों के विरुद्ध आपत्ति जनक शब्दो का प्रयोग किया गया । सचिवालय स्थित एटीएम चौक पर एकत्रित होकर मार्ग भी अवरुद्ध किया गया । इस घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर देहरादून पर मु0 अ0 स0 534/2021 धारा143/147/186/323/323/353/504/341 ipc बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.