पतंजलि योगपीठ में ऑनलाइन मीटिंग के दौरान जब चलने लगा अश्लील वीडियो

Share your love

हरिद्वार/बहादराबाद :

 

पतंजलि योगपीठ की जूम मीटिंग के जरिए ऑनलाइन चल रही बैठक के दौरान एक युवक ने अश्लील वीडियो चला दिया इस दौरान कई महिलाएं भी बैठक से जुड़ी थी अचानक अश्लील वीडियो चलने से माहौल खराब हो गया पतंजलि संस्थान के कर्मचारी की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है रविवार को देश और विदेश से पतंजलि योगपीठ में जुड़े करीब 150 लोगों की ऑनलाइन मीटिंग चल रही थी इस दौरान एक युवक ने मीटिंग के दौरान अश्लील वीडियो चला दी जिस कारण असहज की स्थिति उत्पन्न हो गई वही थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि कमल भदौरिया ने पुलिस को शिकायत दी थी शिकायत में कहा गया है कि पतंजलि ऑडिटोरियम में उच्च स्तर पर पी आर आई के वैज्ञानिकों का कार्यक्रम चल रहा था और महत्वपूर्ण बातों पर विचार किया जा रहा था इस दौरान लगभग 4:30 एक अश्लील वीडियो डाल दिया गया युवक का नाम आकाश निवासी ब्रिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बीकॉम कॉलेज केंपस आलंदी रोड वरोड़ा पुणे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.