फेसबुक पर ऐसा क्या लिखा अमन भंडारी ने कि मुस्लिम युवकों ने किया जानलेवा हमला, फिर लगाए अल्लाह हू अकबर के नारे ! देखिए वीडियो पीड़ित की जुबानी…..

Share your love

 

कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा हत्या करने का प्रयास करने वाले फरार 04 नफर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्त गणो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड व 01 पेंचकस बरामद किया गया ।

 

*घटना का विवरणः-

 

दिनांक 27/07/2023 को वादिनी अनामिका पुत्रि  विक्रम सिह निवासी सी ब्लॉक लेन नं0-03 सरस्वती विहार जनपद देहरादून ने अपनी लिखित तहरीर मे अंकित किया कि मेरा भाई अमन भण्डारी एसजीआरआर कॉलेज पढाई करता है कुछ दिन पूर्व उसने फेसबुक पर फारर्डेड पोस्ट कर दी थी जिसके लिए बाद मे उक्त पोस्ट डिलीट कर माफी माँग ली थी लेकिन कुछ लडके मेरे भाई को लगातार धमकी दे रहे थे और उसका पीछा कर रहे थे, इसी वजह से दिनांक 27-07-2023 को जब मेरा भाई अमन जब स्कूल के घर आ रहा था तभी 10-15 युवक जो एक्टिवा , बाईक , बुलट पर सवार थे द्वारा मेरे भाई को अमर उजाला के सामने रोक लिया और जबरदस्ती अपनी गाडी मे बैठाने लगे जब मेरे भाई ने उनका विरोध किया तो उक्त सभी युवको मेरे भाई पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड आदि से मेरे भाई पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर और हाथ पैरो मे गम्भीर चोटे आई है उक्त सभी लडके मेरे भाई को अधमरा छोडकर भाग गये, इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 388/2023 धारा 147/148/341/307/34/504/506 भा0द0वि0 बनाम अमन अंसारी आदि पंजीकृत किया गया विवेचना उ0नि0 सनोज कुमार चौकी प्रभारी बाजार के सुपुर्द की गई ।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए उक्त क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर  सूर्य भूषण नेगी द्वारा अभियुक्त गणो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीम गठित कर उक्त घटना मे संल्प्ति अभियुक्त गणो की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । गठित पुलिस टीमो द्वारा नामजद व घटना मे शामिल अपराधियो की धरपकड हेतु लगातार दबिशे दी गई अभियोग मे नामजद व दौराने विवेचना प्रकाश मे आये अभियुक्त गणो क्रमशः1-सानिब उर्फ साहिल पुत्र शमीम निवासी ग्राम नारायणपुर रतन थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश 2- असद खान उर्फ आसू पुत्र आसिफ खान निवासी प्रधान वाली गली माजरा थाना पटेलनगर जनपद देहरादून 3-मौ0 तल्हा पुत्र तसवुर अली निवासी ब्राहमणवाला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून 4-अमन पुत्र नादिर खान निवासी आजाद कालोनी गली नं0-4 थाना पटेलनगर जनपद देहरादून को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा अभियुक्त गणो की निशांदेही पर घटना मे प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड व 01 पेंचकस बरामद किये गये । अभियुक्त गणो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा दोनो अभियुक्त गणो को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया ।

घटना के तुरंत बाद अस्पताल में जिस युवक पर हमला किया गया अमन भंडारी के द्वारा वीडियो में बताया गया कि जिन मुस्लिम युवकों ने उसके ऊपर हमला किया वह लोग अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगा रहे थे हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ नहीं कह रही है पुलिस के अनुसार यह व्यक्तिगत मामला है

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-

1- सानिब उर्फ साहिल पुत्र शमीम निवासी ग्राम नारायणपुर रतन थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
2- असद खान उर्फ आसू पुत्र आसिफ खान निवासी प्रधान वाली गली माजरा थाना पटेलनगर जनपद देहरादून
3- मौ0 तल्हा पुत्र तसवुर अली निवासी ब्राहमणवाला थाना पटेलनगर जनपद देहरादून
4- अमन पुत्र नादिर खान निवासी आजाद कालोनी गली नं0-4 थाना पटेलनगर जनपद देहरादून ।

*अभियुक्त से बरामद माल –*
*========================*

1- घटना मे प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड ।
2- 01 पेंचकस ।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.