भारी बरसात में रेनकोट पहनकर कावड़ियों की भीड़ संभाल रही यह महिला आईपीएस है जिले की कप्तान

Share your love

पौड़ी गढ़वाल

अपनी टीम संग नीलकंठ व्यवस्था संभाल रही पौड़ी पुलिस कप्तान


नीलकंठ-: वर्तमान में चल रहे हिंदुओं के पावन महीने सावन में भगवान भोलेनाथ के दर्शन को लगातार देश के अलग अलग हिस्सों से कांवड़िए जनपद पौड़ी के लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत नीलकंठ महादेव मंदिर पहुँच रहे है। इस बीच खराब मौसम व लगातार होती बारिश के बीच भक्तों को बिन व्यवधान के नीलकंठ के दर्शन करवाने को पौड़ी पुलिस के समक्ष आ रही चुनौती को पौड़ी पुलिस कप्तान श्वेता चौबे व उनकी टीम द्वारा लगातार सतर्कता व कटिबद्धता के साथ निभाया जा रहा है।

जिस क्रम में नीलकंठ के दर्शन को पहुंचे दूसरे चरण के कांवड़ियों के जत्थे को नीलकंठ महादेव के दर्शन करवाने को कतारबद्ध, उचित मार्गदर्शन,स्वास्थ्य संबंधी व खोया-पाया केंद्र में सहायता आदि प्रदान करने को लगातार अलग अलग ड्यूटी स्थल पर बनी हुई है। वहीं पौड़ी पुलिस कप्तान द्वारा भी स्वयं अपनी टीम के साथ नीलकंठ महादेव में ड्यूटी संभालते हुए अपनी टीम का नेतृत्व किया जा रहा है। जिसमे उनके द्वाराकतारबद्ध,भीड़ नियंत्रण किया जा रहा है। उनके द्वारा वॉकी टॉकी की सहायता से अलग अलग बैरियर्स व पॉइंट्स पर
खड़े अपनी टीम को लगातर पैदल व सड़क मार्ग पर कांवड़ियों की सहायता करने को दिशा निर्देश व कानून व्यवस्था पर नज़र बनायी जा रही है। साथ ही अपनी टीम को बारिश के चलते प्राकृतिक आपदा पर भी नज़र बनाये रखते हुए ड्यूटी करने को कहा गया है।

इसके साथ ही पुलिस कप्तान द्वारा एलआईयू टीम व सीसीटीवी कंट्रोल रूम को भी मेला स्थल व मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने को 24*7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.