Video देखिये: जब उफनती बीन नदी में कैदियों की वैन फंसी!

लोकजन टुडे

ऋषिकेश।

ऋषिकेश चीला मार्ग पर उफनती बीन नदी के बीच कैदियों की एक वैन फंस गई। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वैन के अंदर सजाए आफता कैदी बैठा हुआ है। बताया गया है कि कैदी को एम्स में उपचार के लिए हल्द्वानी से लाया गया था। वापसी के दौरान वैन नदी में फंस गई। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के अनुसार हल्द्वानी से एक कैदी को स्वास्थ्य जांच के लिए ऋषिकेश एम्स लाया गया था। सोमवार को कैदी को लेकर वैन चीला मार्ग से होते हुए वापस हल्द्वानी जा रही थी। इस दौरान उफनती बीन नदी में तेज बहाव होने के कारण वैन नदी में फंस गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने वैन को निकालने के लिए ट्रैक्टर मौके पर भेजा गया। मगर ट्रैक्टर की सहायता से वैन नदी से नहीं निकल पाई। पुलिस ने वैन को नदी से बाहर निकालने के लिए अब क्रेन की व्यवस्था करी है। बताया जा रहा है कि क्रेन हरिद्वार से बीन नदी के लिए निकल चुकी है। फिलहाल वैन के अंदर कैदी की सांसें अटकी हुई है। बता दें कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से बीन नदी में पानी उफान पर है। ऐसे में बीन नदी को पार करना खतरे से कम नहीं है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.