देखिए वीडियो: जब डॉक्टर ने दी अपने सहयोगी को गाली और सहयोगी निकाला बदज़ुबान डॉक्टर को ढूँढने!
Share your love
रुद्रपुर: आपको बता दें एक के बाद एक कारनामा डीटीओ डॉक्टर हरेंद्र मलिक का उजागर होता दिखाई दे रहा है बावजूद उसके स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ ने डॉ हरेंद्र मलिक पर आशीर्वाद बनाया हुआ हैं। आपको बता दें कि ताजा मामला सीएससी गदरपुर के प्रभारी डॉ संजीव सरना से गाली गलौज करने का है। इस मामले को लेकर डॉक्टर संजीव सरना ने सीएमओ के सामने आज जमकर हंगामा किया, इस हंगामे के बीच डॉक्टर सरना को देखकर डॉक्टर हरेंद्र मलिक सीएमओ कार्यालय से रफूचक्कर हो गए ।
डॉ सरना ने कहा कि आए दिन अभद्रता और गाली गलोज करते रहना और फोन पर जब वैक्सीनेशन के संबंध में बात करो तो स्टॉफ को व डॉ सरना के साथ भी भद्दी भद्दी गालियां डॉ मलिक द्वारा दी गई। जिसको लेकर डॉ सरना ने कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे से लेकर जिले के एसएसपी तक इस मामले की शिकायत की है।
डीटीओ डॉक्टर हरेंद्र मलिक में पर पूर्व में भी सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने गाली गलौज अभद्रता करने का आरोप लगा था, इसके साथ ही महिला चिकित्सक के साथ शोषण करने का आरोप भी डॉक्टर हरेंद्र मलिक पर लग चुका है। सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया था जिसको लेकर सीएमओ डॉ डीएस पंचपाल ने बताया था कि वह इस पूरे प्रकरण पर कार्यवाही करेंगे लेकिन सीएमओ ना जाने क्यों डीटीओ डॉक्टर हरेंद्र मलिक पर अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं अगर ऐसा ही चलता रहा तो कही ऐसा ना हो कि 1 दिन स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी धरने पर चले जाएं।
क्योंकि डॉक्टर हरेंद्र मलिक की हरकतों से लगातार स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
