देखिए वीडियो केदारनाथ में बर्फबारी 24 मार्च तक रहेगा उत्तराखंड में मौसम खराब

Share your love

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में 23 मार्च तक बारिश बर्फबारी की आशंका है आज 20 मार्च को ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार को भी बारिश और बर्फबारी हुई है

मसूरी समेत कई जगह ओलावृष्टि भी हुई उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम समेत मुखबा , धराली, हर्षिल, डोडी ताल के साथ यमुनोत्री धाम खरसाली हल्की बर्फबारी जारी है जिले में पिछले 4 दिनों से मौसम खराब है मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है 3000 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है वही केदारनाथ में भी एक बार फिर से बर्फबारी हुई है ऐसे में अगले महीने से यात्रा शुरू होने वाली है ऐसे में बर्फ हटाने का काम कर रहे मजदूरों की मेहनत पर एक बार फिर बर्फबारी ने पानी फेर दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.