देहरादून
देहरादून में इन दिनों अराजक तत्व का आतंक बढ़ता जा रहा है खुलेआम दिनदहाड़े अपराध को अंजाम देकर बदमाश फरार हो जा रहे हैं.बीते दिन जहां देर शाम प्रेम नगर में एक हत्या हुई तो वहीं दूसरी देर रात 11:00 से 11:30 के बीच क्लेमेंट टाउन के टर्नर रोड स्थित दो पक्षों के युवकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यूजर्स कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं
वीडियो में जिसमें दो गाड़ी दिख रही है. कुछ युवक एक युवक की कार पर डंडे से हमला करते हैं और साथ ही कार चालक को भी गंभीर रूप से घायल कर देते हैं जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. युवक की हालत काफी गंभीर है
घटना के बाद पुलिस कप्तान ने थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन सत्यद्र भाटी और रात्रि अधिकारी राकेश पवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
