ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान फिल्मी स्टाइल में देखिए लड़ाई का यह वीडियो रोमांच से भरपूर एडवेंचर फाइटिंग……….
Share your love
देहरादून ऋषिकेश
राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइडों के बीच मारपीट की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर पर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ब्रह्मपुरी का बताया जा रहा है। देश में ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पहुंचते हैं। ये पर्यटक यहां मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से राफ्टिंग करते हैं। इसके लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। राफ्ट संचालक पर्यटकों को अपने वाहनों से राफ्टिंग प्वाइंट तक पहुंचाते हैं। मार्च से लेकर जून तक राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता है। इसके चलते आए दिन पर्यटकों और गाइडों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। बताया जा रहा है कि गाइडों और पर्यटकों के बीच विवाद का असली कारण गो प्रो कैमरा है। दरअसल इस कैमरे के जरिये राफ्टिंग के दौरान गंगा की लहरों और उसके रोमांच को शूट किया जा सकता है। गाइड पर्यटकों से इस कैमरे से वीडियो शूट करने की एवज में मनमाने पैसे वसूलते हैं, लेकिन पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग के दौरान इस कैमरे के संचालन पर रोक लगा दी है। हालांकि राफ्टिंग गाइड इसके बावजूद पर्यटकों को गो-प्रो कैमरा से वीडियो बनाने के लिए सौदा करते हैं। बताया जा रहा है कि जो पर्यटक शूट करने से इनकार कर देता है गाइड उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर देते हैं और कई बार बात मारपीट तक पहुंच जाती है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
