वीडियो: देखिये कैसे लगाई जाती है वीआईपी ट्रीटमेंट में वैक्सीन!

Share your love

लोकजन टुडे। ऊधम सिंह नगर जनपद में सत्ताधारी नेता आखिर कैसे स्वास्थ्य विभाग को अपने इशारे पर नचा रहे हैं यह वीडियो देखकर आप समझ ही जाएंगे, जहां एक और लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद लंबी-लंबी कतारों में लगकर वैक्सीन लगने का इंतजार देखते हैं तो वही रुद्रपुर स्वास्थ्य विभाग का हाल तो देखिए सत्ताधारी पार्टी के नेता  के घर उनके परिजनों को वैक्सीन लगाने के लिए सरकारी गाड़ी और सरकारी तंत्र पहुंच जाता है, वीआईपी तरीके से वैक्सीनेशन लगाने का खेल ऊधम सिंह नगर में स्वास्थ्य विभाग खेल रहा है।रुद्रपुर के काशीपुर रोड स्थित एलायंस कॉलोनी में बीजेपी नेता के निवास पर पहुँचकर सूत्रों की माने तो जिला चिकित्सालय की टीम 45 वर्ष से कम उम्र के लोगो को वैक्सीन लगा रही है। परंतु ये सुविधा सिर्फ भाजपा के नेताओं के बच्चो व रिश्तेदारों के लिए ही उपलब्ध है आम जनमानस को स्लॉट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

ये है भाजपा के नेताओं का हाल
जो आम जनता का हक़ मार रहे हैं और vip ट्रीटमेंट ले रहे हैं। वहीं जिले के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने लोकजन टुडे से बातचीत में बताया कि इस पूरे मामले में एक कमेटी गठित की जाएगी , जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि नियम यह नहीं कहता कि किसी को भी घर जाकर वैक्सीनेशन कराया जाए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.