Video: किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और किया लाठीचार्ज

Share your love

आज देशभर में गणतंत्र दिवस की धूम है, वहीं दूसरी ओर किसानों का हल्ला बोल जारी है। आपको बता दें कि बीते दिन ही उत्तराखंड समेत कई राज्यों के किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली रवाना हुए थे। वहीं आज 26 जनवरी के मौके पर किसानों ने दिल्ली में हल्ला बोल किया। कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए।

वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं। मुकरबा चौक पर बैरीकेडिंग तोड़कर किसान आउटर रिंग रोड की तरफ कूच कर गए हैं। दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई की अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.