वीडियो: काबुल में फंसे पति और उनके साथियों को सुरक्षित बाहर निकलने की गुहार लगती कंचन छेत्री

Share your love

अफगानिस्तान अब पूरी तरह से तालिबान के कब्जे में आ चुका है। इस बीच भारत ने मंगलवार को घोषणा की है कि काबुल में दूतावास में अपने राजदूत और कर्मचारियों को स्वदेश वापस लाया जा रहा है। सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 120 से अधिक यात्रियों को लेकर दिल्ली की उड़ान भरी है। इससे पहले सोमवार को भी राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों सहित करीब 40 लोग को दिल्ली पहुंचे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा, ‘मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि काबुल में हमारे राजदूत और सभी भारतीय कर्मचारी तुरंत भारत आएंगे।”

आपको बता दें कि राजदूत रुद्रेंद्र टंडन ने पिछले साल अगस्त में काबुल में अपना कार्यभार संभाला था। घटनाक्रम से परिचित लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि भारत को इस बात की आशंका है कि काबुल में उसके राजदूत और राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा की गांरटी नहीं दी जा सकती है। लोगों ने कहा कि दूतावास के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों और कुछ भारतीय नागरिकों को सोमवार देर रात काबुल हवाईअड्डे के सुरक्षित इलाकों में लाया गया।

वही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला जिनका नाम कंचन छेत्री है उनके पति काबुल में अपने 80 से ज्यादा साथियों के साथ फंसे हुए हैं। वहां पर बहुत परेशान है यह सभी एक्स आर्मी पर्सन है। आप वीडियो में देख सकते है कैसे महिला अपने पति और उनके साथ फसे यात्रियों को वापस लेने के लिए कह रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.