वीडियो: नशे के हालात में डॉक्टर, इमरजेंसी केस में भी बच्चे के साथ हो रहा खिलवाड़

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी-जिला चिकित्सालय पौड़ी में तैनात डॉ विनोद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर विनोद नशे की हालत में है और जिला चिकित्सालय पौड़ी में इमरजेंसी में अपने बच्चे का उपचार करने पहुंचे परिवार जनों के आग्रह के बाद भी बच्चे को सही से नहीं दिखा जा रहा था।

https://youtu.be/FZoJ4kLKdE0

परिवार जन की ओर से यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। वहीं जब हमारी ओर से इस वीडियो को सीएमएस को दिखाया गया तो उन्होंने बताया कि इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए डॉक्टर विनोद को स्पष्टीकरण मांगा गया है साथ ही बताया है कि जल्द ही उन्हें संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.