वीडियो: सीएम तीरथ का सवाल…फटी जींस पहन रहीं महिलाएं, ये कैसे संस्कार…!

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि औरतों को फटी हुई जीन्स में देखकर हैरानी होती है। उनके मन में ये सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ”मैं जयपुर में एक कार्यक्रम में था और जब मैं जहाज में बैठा, तो मेरे बगल में एक बहन जी बैठी थीं। मैंने जब उनकी तरफ देखा तो नीचे गमबूट थे। जब और ऊपर देखा तो घुटने फटे थे। हाथ देखे तो कई कड़े थे। उनके साथ में दो बच्चे भी थे। उन्होंने कहा कि मैंने पूछा तो महिला ने बताया कि वो एनजीओ चलाती हैं। मैंने कहा कि समाज के बीच में घुटने फटे दिखते हैं, बच्चे साथ में हैं, क्या संस्कार हैं ये?”मुख्यमंत्री ने कहा कि औरतों को फटी हुई जींस में देखकर हैरानी होती है, मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।

वही अब उनके इस बयान पर विपक्ष के साथ-साथ आम लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे कद के व्यक्ति को किसी के पहनावे पर ऐसी अभद्र टिप्पणी करना बिल्कुल शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक अमर्यादित और ओछी टिप्पणी की है कि आजकल के बच्चे फटी जींस पहनकर अपने आप को बड़े बाप का बेटा समझते हैं। मुख्यमंत्री होने से आपको यह प्रमाणपत्र नहीं मिल जाता कि आप किसी के व्यक्तिगत पहनावे पर टिप्पणी करें।’


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.