वीडियो: पड़ोसी परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, महिलाएं और बच्चे भी घायल

रुड़की: रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना गाँव में एक दबंग परिवार के लोगों ने पड़ोसी परिवार पर लाठी डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें महिलाए व बच्चों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

इतना ही नहीं दबंगों का कहर पड़ोसियों पर इस कदर टूटा कि वो पथराव करने से भी पीछे नहीं हटे। जिसके बाद मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले को बामुश्किल शांत कराया और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

वही पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस मामले में वो पुलिस से भी शिकायत कर चुके हैं पर बावजूद इसके पुलिस इस मामले में कोई संज्ञान नहीं ले रही हैं। जिसकी वजह से वो आज एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोभाल के पास पहुंचे जँहा उन्होंने मदद की गुहार लगाई है। वही इस मामले का एसपी देहात द्वारा संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार के लोगों को भगवानपुर थाने के प्रभारी से मिलने के लिए कहा गया है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया गया है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि आरोपियों पर पुलिस किस तरह की कार्यवाही अमल लाती हैं? और पीड़ित परिवार को क्या इंसाफ दिला पाती हैं?।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.