वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत 6 घायलों को किया गया रेस्क्यू

Share your love

थाना कीर्तिनगर

 

जनपद टिहरी डाकचोरा दुगड्डा मार्ग बगीचा नामक स्थान पर एक वाहन खाई में गिर गया, SDRF ने चलाया राहत बचाव अभियान।

आज दिनाँक 23 जून 2023 को थाना कीर्तिनगर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया की एक बगीचा नामक स्थान पर एक वाहन खाई में गिर गया है।

 

उक्त सुचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की उक्त वाहन मारुति वेन खाई में लगभग 100 फिट खाई में गिरा है व SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल गिरे वाहन तक पहुँच बनायी जिसमें 07 व्यक्ति सवार थे 04 पुरुष व 03 महिलाएं व 01 पुरुष की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी व 06 अन्य घायलों को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर व मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया व शव को खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वाहन उत्तरकाशी डुंडा से बद्रीनाथ मार्ग पर जा रहा था व अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वाहन संख्या :- UK07FC6114

घायलों व्यक्तियों का नाम :- 1.अदोत्या राणा उम्र 20 वर्ष पुत्र श्री खुशपाल राणा
पता :- हरेती बरहमखाल उत्तरकाशी

2. भानि देवी उम्र 75 वर्ष
पता :- हरेती बरहमखाल उत्तरकाशी

3. आदर्श राणा उम्र 14 वर्ष
पता :- हरेती बरहमखाल उत्तरकाशी

4. मंगल सिंह राणा उम्र 45 वर्ष पुत्र जबर सिंह राणा
5. धीरज कुमार उम्र 32 वर्ष
पता :- उत्तरकाशी

6. मनिका देवी उम्र 60 वर्ष

मृतक का नाम :- श्री विजेंद्र सिंह राणा उम्र 65 वर्ष
पता :- हरेती बरहमखाल उत्तरकाशी

*रेस्क्यू टीम का विवरण*

1. उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय
2. अपर उप निरीक्षक तेजपाल सिंह राणा
3. मुख्य आरक्षी अजय सिंह
4. आरक्षी विकास गुस्साई
5. आरक्षी मुकेश कुमार
6. आरक्षी प्रीतम नेगी
7.आरक्षी देवेन्द्र पाण्डेय
8. चालक भूपेंद्र सिंह


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.